पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी टंकी का रखरखाव करने वाले ऑपरेटरों को दो माह से वेतन नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम के अधीन पानी टंकियों का रखरखाव करने वाले 105 ऑपरेटरों के वेतन का भुगतान दो महीने बाद नहीं हो पाया है। होली त्यौहार के मद्देनजर भी निगम के अधिकारियों ने उन्हें यह पैसा उपलब्ध नहीं करवाया है। इसके कारण ही उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। भीतर ही भीतर इस बात लेकर वे नाराज हैं। और उन्होंने पैसा नहीं मिलने की स्थिति हड़ताल की बात कही है। गौरतलब है कि जल आवर्धन योजना के तहत पीएचई के अधीन टंकी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी अब निगम के अधीन हो चुके हैं। पहले पीएचई के अफसर निगम से जल आवर्धन योजना में बनी टंकियों के मेंटेनेंस का काम पैसा मांग रहे थे। अब सबकुछ उल्टा हो चला है। ये सारा काम निगम ने खुद ही अपने अधीन ले लिया है। इसी के तहत टंकियों का मेेंटेनेंस और दूसर काम जारी है। पंप ऑपरेटर की देखरेख में ही बिलासपुर में पेयजल सप्लाई का दौर जारी है। इसी काम के एवज में निगम इन्हें कलेक्टोरेेट दर में वेतन प्रदान कर रहा है। कुछ कर्मचारी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताते हैं कि उन्हें दो महीेने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते ही उनके घर का बजट बिगड़ गया है और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसा महीनों से जारी है। ऐसा कई बार हो चुका है जब उन्हें दो से तीन महीने में पैसे दिए जा रहे हैं। नियमित भुगतान नहीं होेने के कारण ही उन्हें अपने परिवारों को चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा।

खबरें और भी हैं...