पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यक्तित्व बताकर दी गई मूर्खाधिराज उपाधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

27वां मूर्खाधिराज अभिषेक एवं कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता बजरंग केडिया ने की। विशिष्ट अतिथि विजय केशरवानी रहे। मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छा लगता है कि कोई ऐसा मंच भी है, जो हमारे मूर्खतापूर्ण कार्यों का भी आकलन करता रहता है, वरना आजकल तो लोगों को केवल अपने बारे में अच्छा बोलना ही अच्छा लगता है। बिलासा कला मंच ने मुझे भी इस उपाधि से नवाजा है। केडिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का आयोजन केवल बिलासपुर में ही होता है और मैं मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव को बधाई दे रहा हूं। मूर्खाधिराज अभिषेक से सम्मानित होते हुए पार्षद विजय केशरवानी ने कहा जब ये उपाधि से उन्हें विभूषित किया गया तो बड़ा डर लगा। पता नहीं लोग क्या कहेंगे पर जब चुटीले अंदाज में मेरे व्यक्तित्व को बताया गया, तो लगा कि वाकई मुझे सही उपाधि दी गई है। मूर्खाधिराज अभिषेक का वाचन भरत चंदानी ने किया। सहदेव कैवर्त और उसकी टीम ने फाग गीत प्रस्तुत किया। मंच के मार्गदर्शक राजेन्द्र मौर्य के हास परिहास और चुटीले संचालन में कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। प्रतापगढ़ से आए कवि कपिल देव तिवारी ने श्रृंगार रस की कविताओं से लोगों को विभोर कर दिया। नांदघाट आए आए कृष्णा भारती ने दर्शकों को खूब हंसाया। जबलपुर से आई अर्चना अर्चन ने अपनी सुमधुर गीतों की लड़ी पिरो दी। आलोक शर्मा भिलाई और रमेश विश्व्हार ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। कार्यक्रम का संचालन महेश श्रीवास व आभार प्रदर्शन सचिव रामेश्वर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर बिबे, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, अजय शर्मा, सनत तिवारी, राघवेन्द्रधर दीवान, नरेंद्र कौशिक, अश्विनी पांडे, ओमशंकर लिबर्टी, आनंद प्रकाश गुप्त, महेन्द्र गुप्ता, विश्वनाथ राव, राघवेंद्र दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, रामकुमार श्रीवास, सहदेव कैवर्त, प्रदीप कोशले, सतीश ठाकुर, जाविद अली, यशवंत साहू, बद्री कैवर्त, गोपाल यादव, महेंद्र ध्रुव सहित अन्य मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह आज

अग्रवाल समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को शाम 5 बजे से शाकुंतलम लिंक रोड में किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रहेंगे। इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव विनोद मित्तल, अग्रवाल नवयुवक समिति अध्यक्ष राकेश गोयल, सचिव अमित चौधरी उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने किया
होली मिलन का आयोजन


कार्यक्रम में होली गीत की प्रस्तुति देते कलाकार।

जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज होली मिलन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, रामविलास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्की आहूजा, राजेश गुप्ता, रविश शर्मा,अनिल पांडेय, मोती ठवरानी, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...