पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur News Chhattisgarh News The Two Brothers Were Quarreling Over The Partition The Neighbor Felt That He Was Abusing Them He Broke The Heads Of Both

बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में झगड़ रहे थे, पड़ोसी को लगा उसे गालियां दे रहे, उसने दोनों का सिर फोड़ दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमीन व घर के बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में झगड़ रहे थे, पड़ोसी ने समझा उसे गालियां दे रहे हैं। उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दोनों का लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंधी निवासी संतोष वर्मा पिता परदेशी वर्मा खेती किसानी करता है। 11 मार्च की रात 10.30 बजे उसका छोटे भाई कुश से जमीन बंटवारा को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों एक-दूसरे काे गालियां दे रहे थे। पड़ोसी विनोद साहू ने सुना तो लगा दोनों उसे ही गालियां दे रहे हैं। वह उनके झगड़े के बीच में कूद पड़ा और परिजनों के साथ लाठी लेकर उनके आंगन में आ गया। उसने कहा कि चुनाव के बाद से दोनों भाई उसे लगातार गालियां दे रहे हैं इसलिए इन्हें जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद लाठियों से पिटाई करने लगे। विनोद साहू, वीरेंद्र साहू, प्रमोद साहू, दिलीप साहू,भोला साहू सभी ने पीटा। भतीजा दीपक को सुरेश ने पीछे से आकर पकड़ लिया था। भोला, दीपक को हाथ मुक्का से मार रहा था। इससे संतोष के आंख, मुंह, दांत व उसकी प|ी धनेश्वरी के हाथ, बेटा दीपक वर्मा के सिर, पैर पर चोट आई। उसके चाचा विदेशी की बेटी शैल कुमारी बीच बचाव करने आई तो उसे दिलीप साहू ने दो थप्पड़ मारा। पीड़ित के अनुसार इस घटना को आसपास रहने वाले लोगों ने देखा। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...