मूर्तियों की दुकान से 12 शिवलिंग ले गए चोर, रिपोर्ट दर्ज
सरकंडा क्षेत्र में स्थित मूर्तियों की दुकान से चोर 12 शिवलिंग ले गए। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बंधवापारा सतबहनिया मंदिर निवासी उदय किशोर त्रिपाठी पिता राम दास त्रिपाठी की अशोक नगर पत्रकार कॉॅलोनी रोड पर मूर्ति की दुकान है। 5 मार्च की शाम 6 बजे दुकान बंद करके अपने घर बंधवापारा चले गए थे। दूसरे दिन सुबह 10 बजे दुकान आकर देखे तो बाहर मूर्ति के टुकड़े पड़े थे। वे ताला खोलकर भीतर गए और मूर्तियों की गिनती किया तो 22 मार्बल की बनाई शिव लिंग की मूर्तियां कम थी। रात में उसे कोई उसे चुरा ले गया था। सभी की 3500 रुपए है। 77 हजार रुपए है।
अपराध