रामकृष्ण नगर से 90 हजार का माल ले गए चोर
बिलासपुर | एमआर के सूने मकान से चोरों ने करीब 90 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। माेपका रामकृष्णनगर निवासी राजेश कुमार पांडेय पिता सूर्यमनी पांडेय एमआर हैं। वे बिंदेश्वरी चौहान के मकान में किराए पर रहते हैं। मकान के ऊपर मालिक का परिवार रहता है। राजेश के पिता मध्यप्रदेश बिजुरी में एसईसीएल में नौकरी करते हैं। 7 मार्च की सुबह 8 बजे वे घर में ताला बंद कर परिवार सहित बिजुरी चले गए थे। होली के दिन 10 मार्च की सुबह लौटे तो घर में चोरी हो गई थी। चोरी की जानकारी उन्हें मकान मालिक ने दी। परिवार के साथ घर लौटे तो भीतर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उनके कमरे के बाहर की सिटकिनी लगाकर चोर बेडरूम में रखी आलमारी का चाबी से ताला खोलकर सोने का मंगलसू्त्र, झुमका, लाॅकेट, बाली,चांदी की पायल,कड़ा सहित करीब 90 हजार रुपए का माल गायब कर दिया था।