डहलिया का ये फूल एक कली में दोनों तरफ से खिला हुआ, कृषि वैज्ञानिकों तक पहुंची बात
ये तस्वीर लिंगियाडीह में पंडित श्रीधर गौरहा के मकान की है। उन्होंने दैनिक भास्कर को यह तस्वीर भेजी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि डहलिया का यह फूल एक ही कली से दोनों तरफ से खिल गया है। उनके यहां इसे देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने जल्द ही फूल को देखने और वाकये को समझने की बात कही है। कुछ लोग इसे सामान्य बता रहे हैं। तो कुछ लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। पंडित गौरहा ने अपने घर में ही फूलों का गार्डन तैयार किया है। इनमें ही यह अलग तरह की बात निकलकर सामने आई है। उन्होंने इसे वाट्सएप पर भेजा है। कृषि विभाग ने जल्द ही इसके कारणों का पता लगाने की बात कही है। उनके मुताबिक उन्हें देखना होगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ है।
है। कृषि विभाग ने जल्द ही इसके कारणों का पता लगाने की बात कही है। उनके मुताबिक उन्हें देखना होगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ है।