पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur News Chhattisgarh News Today There Will Be More Water For 1 Hour Doctors Will Be Present In The Hospital Police Will Be Stationed Everywhere

आज 1 घंटे ज्यादा मिलेगा पानी, अस्पताल में डॉक्टर रहेंगे मौजूद, पुलिस रहेगी हर जगह तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो डॉक्टर रहेंगे तैनात

होली के त्योहार को देखते हुए जिला अस्पताल में भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेगी। होली के दिन अस्पताल में किसी भी आपातकालीन हालात से निपटने के लिए दो डाॅक्टर तैनात रहेंगे। इसके साथ कर्मचारी भी दो गुनी संख्या में होंगे। एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रहेगी जो इमरजेंसी कॉल आने पर मरीज को लाने का काम करेगी।

900 पुलिसकर्मी करंेगे सुरक्षा

होली पर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर व गांवों में करीब 900 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार सभी संवदेनशील स्थानों और
चौक चौराहों पर थानेदारों की विशेष नजर होगी। किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना एडिशनल एसपी सिटी अाेपी शर्मा के मोबाइल नंबर 9479193002, एडिशनल एसपी ग्रामीण, संजय ध्रुव के मोबाइल नंबर 9479193003 और मोबाइल कंट्राेल रूम के नंबर 07752-228504,
9479193099 पर दें।

कुछ जगह खुलेंगे एटीएम

भारतीय स्टेट बैंक के शहर में 120 एटीएम हैं। इसके अलावा आईडीबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के एटीएम भी हैं। सोमवार को शहर के ही अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं थे। वहीं मंगलवार को होली है। अब ऐसे में नेहरू चौक, गोलबाजार, गांधीचौक, सत्यम टाकीज चौक के एटीएम खुले रहेंगे। अन्य एटीएम सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखे जाएंगे।

बिजली जाए तो संपर्क करें

बिजली व्यवस्था सही रखने के लिए विभाग ने नंबर जारी किए हंै। तोरवा जोन जेई- 822303277, 07752-413133 तोरवा 07752-427039, आरके नगर-07752-240053, लिंक रोड जोन जेई-8085512054, पीजीबीटी-07752-427040, व्यापार विहार-07752-427032, सिरगिट्टी जोन जेई- 9171884257, -940769424, नेहरू नगर 07752-427029, सरकंडा चांडीडीह-07752-211397, गोल बाजार- 07752-427037 है।

सफाई के लिए नंबर


हैल्थ आफिसर डा.ओंकार शर्मा के मुताबिक सोमवार को शहर की सफाई आम दिनों के अनुसार की गई। मंगलवार को अवकाश के चलते सफाई नहीं होगी, परंतु आकस्मिक जरूरत पड़ने पर लायंस सर्विसेज लिमिटेड से मोबाइल क्रमांक 9109134826 से संपर्क किया जा सकता है। बुधवार से सफाई सुचारू हो जाएगी।

टैंकर सप्लाई, इन नंबर से


नल जल विभाग ने आकस्मिक जरूरत पर टैंकर सप्लाई तथा पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पंप हाउस में संपर्क करने के लिए विनय मसीह से 7000135366 तथा सब इंजीनियर कामेश मिश्रा से 8871191900 पर तथा नल जल सप्लाई संबंधी शिकायतों के लिए सब इंजीनियर आशीष पांडेय से 8319773787, भूषण पैकरा से 7745902646 पर संपर्क किया जा सकता है।


होली पर आपके काम की खबरें

सिटी रिपोर्टर, बिलासपुर | मेल मिलाप के रंग पर्व पर नगर निगम ने मंगलवार को होलियारों को रंग छुड़ाने के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त पेयजल सप्लाई का निर्णय लिया है। हर वर्ष की तरह यह सप्लाई सुबह-शाम के अतिरिक्त होगी। अस्पताल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दो डॉक्टर कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। अगर आपके क्षेत्र में सफाई नहीं हो पाई है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बिजली जाती है तो इसके लिए भी विभाग में फोन नंबर जारी किया है। शहर में किसी भी तरह का उपद्रव न हो पाए और शांति व्यवस्था बहाल रहे इसके लिए मुख्य चौराहों के साथ जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहेंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।

हैल्थ

पुलिस

बैंक

बिजली

सफाई

पानी
खबरें और भी हैं...