पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 18 रन बना सके हार के साथ छत्तीसगढ़ का सफर खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वुमंस वनडे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। मुंबई में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम 48.3
ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इसके जवाब में तमिलनाडु ने 47.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। मैच में छत्तीसगढ़ टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने सिर्फ 18 रन बनाए। यही हार का मुख्य कारण रहा। शिल्पा साहू 4, विद्या वर्मा 3 और शिवि पांडेय ने 9 रन बनाए। तमिलनाडु की ओर से निरंजना और अनुषा ने दो-दो विकेट लिए। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की टीम वनडे ट्रॉफी में नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। पिछले साल टीम ने चार मुकाबले जीते थे। जबकि इस साल छग टीम केवल दो मुकाबले ही जीत सकी।

बॉलिंग इकोनॉमी

07

ओवर

खराब शुरुआत हार की वजह

छत्तीसगढ़ के पारी की शुरुआत करने आई विद्या वर्मा(3) और शिल्पा साहू(4) जल्दी पवेलियन लौट गई। 3.5 ओवर में विद्या को अनुषा ने बोल्ड किया।

शैला ने लिए तीन विकेट

जवाब में खेलने उतरी तमिलनाडु ने 47.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से शैला आलम ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए।

03

विकेट

21

रन

चौथे विकेट के लिए जोड़े 39 रन: 18 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। यशी पांडेय और मनप्रीत कौर ने चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। यह टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही। 24.1 ओवर में यशी(26) को हेमलता ने रन आउट कर साझेदारी को तोड़ा। शिवानी(16) के रुप में टीम को पांचवां झटका लगा। मनप्रीत ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। 38.2 ओवर में 107 रन पर मनप्रीत को हेमलता ने अपनी ही गेंद पर कैच कराया। टीम के अंतिम चार बल्लेबाजों ने 33 रन जोड़े।
खबरें और भी हैं...