पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस ने की तेज गति से वाहन व ऑटो चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैफिक पुलिस ने तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ऑटो चलाने से भी जुर्माना वसूला गया। उन्हें व्यवस्थित कराया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ट्रैफिक रोहित बघेल ने इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर मोतीलाल पेट्रोल पंप के पास तथा शहर के प्रमुख चौक, चौराहों, बस स्टैंड लिंक रोड, मंगला चौक व सरकंडा क्षेत्र में टीआई अरविंद किशोर व टीम ने ऑटोमेटिक स्पीड राडार गन विथ प्रिंटर के माध्यम से 35 प्रकरण बनाए। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 55 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। नेहरू चौक व अन्य चौकों पर बेतरतीब खड़ी ऑटो रिक्शा को व्यवस्थित कराया। जिन ऑटो में फिटनेश,परमिट,बीमा नहीं था, जिनमें भार से अधिक सवारी बैठाए गए थे उनपर कार्रवाई की गई। इसी तरह बाइक में तीन सवारी वाहन चलाते पाए जाने पर,नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस के पांच थानों ने अभियान चलाया। ऑटो रिक्शा के खिलाफ नेहरू चौक,लिंक रोड मंदिर चौक, मंगला चौक महामाया चौक,पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आम रास्तों पर वाहनों को व्यवस्थित करने के साथ कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौक चौराहों में 167 मोबाइल फोटो खींचे। कार्रवाई में टीआई किशोर खलखो लिंकरोड, यातायात, जीआर बघेल सरकंडा यातायात शामिल रहे।

ट्रैफिक पुलिस ने तेज वाहन चलाने पर ऑटो चालकों पर कार्रवाई की।
खबरें और भी हैं...