वाचन अभियान के लिएशिक्षक व मेंटरों को प्रशिक्षण
सरगांव | संकुल स्रोत केन्द्र मोहभट्ठा में संकुल स्रोत केन्द्र सरगांव एवं मोहभट्ठा के प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षकों एवं मेंटरों का बैठक व प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एवं बैठक को संबोधित करते हुए एसके उपाध्याय बीआरसीसी पथरिया ने वाचन अभियान की जानकारी दी। पीएलसी हनुमान सिंह राजपूत एवं इंद्रभान सिंह कंवर ने सहभागियों से वाचन कौशल विकसित करने के लिए व्यवस्थित पद्धति के अन्तर्गत मुखर वाचन, साझा वाचन, जोड़ों में पठन, स्वतंत्र पठन की विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्मार्ट टीवी के माध्यम से लक्ष्य-वेध के वीडियो का प्रदर्शन सहभागियों के मध्य किया गया। इस अवसर पर सरगांव सीएसी भगवती प्रसाद मिश्र, मोहभट्ठा सीएसी दयाराम यादव, इंद्रभान सिंह कंवर, भूपेन्द्र लाल, एमएल अनंत, मनीषा दिवाकर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मोहभट्ठा के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।