पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीपत क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई।

इसमें दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो युवकों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु मुड़ा तालाब के पास हादसा हुआ। सीपत थाना क्षेत्र निवासी दीनदयाल पटेल का भतीजा प्रवीण पटेल पिता बेदराम (18) 9 मार्च को होली मनाने केरी से अपने चाचा के घर निरतु आया था। 10 मार्च की शाम को वह पल्सर बाइक सीजी 12 ए जेड 3910 से पवन पटेल के साथ केरी लौट रहा था। निरतु-अदारली के बीच मुड़ा तालाब के पास तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 12 बी ए 6587 बाइक के चालक ने उसकी बाइक को सामने से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में प्रवीण पटेल की मौके में मौत हो गई। वहीं ठोकर मारने वाले बाइक चालक कुकदा निवासी सूरज धनुहार 22 वर्ष की भी मौत हो गई। बाइक में सवार पवन पटेल व दुर्गेश धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सूरज व दुर्गेश धनुहार हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम नेवासा में होली त्योहार मना कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। होली त्योहार के दिन हुई इस दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशी छीन कर उन्हें मातम में डुबो दिया।

प्रवीण कुमार


सूरज धनुहार
खबरें और भी हैं...