पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूजीसी नेट जून के लिए 16 से आवेदन, अगस्त में हो सकती है परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट संभवत:
अगस्त में जारी होगा। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा, जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होगा। परीक्षार्थी 84 विषयों में से किसी भी एक में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। बिलासपुर से सैकड़ों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...