शनिचरी में बीच सड़क पर वाहन पार्किंग, लोग हो रहे परेशान
बिलासपुर | शनिचरी में बीच सड़क पर लोग वाहन को पार्किंग कर रहे हैं। इसके कारण आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ऐसा महीनों से चल रहा है। सड़क के बीच डिवाइडर होने के बावजूद लोग इसके दोनों किनारों पर अपनी गाड़ियों को खड़ी कर रहे। और इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा, जो यहां से आते और जाते हैं। उनका जाम में फंसना तय हो जाता है। इसकी शिकायतें हुई हैं। पर अभी कि ट्रैफिक विभाग ने यहां व्यवस्था बनाने पर ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते ही लोगों की दिक्कत बनी हुई है। इसी तरह ही शहर के कई जगहों पर ऐसा देखा जा सकता है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।