पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कब्जे की जमीन पर गाैठान बनाने ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोटमी सोनार के ग्रामीणों ने संभागायुक्त के यहां आवेदन कर उनके कब्जे की 15 एकड़ जमीन पर गौठान निर्माण का विरोध किया है। गुरु घासीदास
अनुसूचित जाति महिला समिति की अध्यक्ष गेंदबाई सोनवानी ने ज्ञापन में बताया कि वे 20 वर्षों से काबिज है और पहले वृक्षारोपण व मछली पालन के लिए मांग करते रहे हैं। तीन लाख रुपए खर्च कर हेचरी का निर्माण किया गया है।
गौठान व चारागाह के लिए जमीन दी गई तो उनके
जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। गांव में 200 एकड़ सरकारी जमीन है।
खबरें और भी हैं...