पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छापे मारने वाली आईटी क्या रमन, धरम और नेताम को रिपोर्ट कर रही थी: भूपेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री ने कहा- छापे से राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई

आयकर छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और रामविचार नेताम ने आईटी की तरफ से बयान दिया। इसमें सवाल ये है कि क्या आईटी के अधिकारी उन्हें रिपोर्ट कर रहे थे और सारी जानकारी दे रहे थे। कैसे जान गए और निकला क्या? उन्होंने छापे के माध्यम से राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया।

रविवार को शहर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेयर रामशरण यादव के निवास पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने आयकर छापे की तीन कमियां जिसमें सीआरपीएफ के जवानों का उपयोग, सूचना न देना व प्रेस नोट जारी नहीं करना शामिल है। राजनीति प्रेरित छापे का आरोप लगाते कहा कि जिनके यहां कार्रवाई की गई, उनमें किसी के यहां तीन लाख, किसी के यहां 13 लाख, एक के यहां 60 हजार तो किसी के यहां 26
हजार रुपए मिले। रायपुर महापौर के यहां भी छापेमारी हुई और चार लाख कुछ रुपए मिले। एक पूर्व पार्षद के यहां छापा मारे थे वहां मात्र 1800 रुपए मिला।

बिलासपुर में फाग गीत के दौरान झुनझुना बजाते मुख्यमंत्री भूपेश

बिलासपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को मेयर रामशरण यादव के निवास पर फाग गीत के कार्यक्रम में शरीक हुए।

अटल भी चौकन्ना हो गए थे

बघेल ने कहा कि ऐसे व्यवसायी और राजनेताओं के यहां भी छापा पड़ने की खबरें आई जहां आईटी के अधिकारी गए नहीं। चुटकी लेते हुए बाजू में बैठे पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव की ओर देखते हुए कहा कि अटल भी चौकन्ना हो गया था।

होली में घर पर ही रहेंेगे

महिला दिवस की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से अच्छा है। विधानसभा में विपक्ष हमें घेर नहीं पा रहा है। उनके पास मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने घर पर ही होली मनाने की बात कहते हुए बताया कि कोरोना से बचने का संदेश भी देना है पर जो घर आएंगे उनसे वे मिलेंगे।
खबरें और भी हैं...