- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- Bilaspur News Chhattisgarh News We Are Cautious Exams In Both The Universities Have Gone Ahead Cu Is Evacuating Hostels Religious And Social Programs Have Gone Ahead
हम सतर्क हैं: दोनांे विवि में परीक्षाएं आगे बढ़ी, सीयू खाली करा रही हॉस्टल, धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आगे बढ़े
सऊदी अरब व कोलकाता से वापस आई महिलाओं के लिए सैम्पल
कोरोना वायरस के मद्देनजर सउदी अरब से वापस आई महिला तथा बिट्रेन की मूल निवासी तथा अभी हाल ही में कोलकाता से वापस आईं महिला की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई है। एहतियातन दोनों महिलाओं को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है तथा विभाग इनकी निगरानी कर रहा है।
महिलाओं को 14 दिन तक घर पर ही रहने तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। सउदी अरब से 4 मार्च को एक महिला के वापस आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। पता चलते ही विभाग की टीम वहां पहुंची और महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा बिट्रेन की मूल निवासी एक महिला जो पिछले कई वर्षों से यहां रह रही हैं वह भी कुछ दिन पहले कोलकाता से आई हैं। उन्हें भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेशन में रखा गया है।
सिम्स में दूसरी मंजिल पर होगी जांच
सिम्स पहुंचने वाले किसी भी तरह के संदिग्ध मरीज की जांच अब सामान्य ओपीडी में नहीं होगी। उनके लिए अलग से जांच केंद्र दूसरी मंजिल पर बनाया गया है। इसके लिए बैनर भी रजिस्ट्रेशन शुल्क पर्ची कक्ष व अन्य स्थानों पर सिम्स में लगाए गए हैं।
10-10 बिस्तर के वार्ड बने : सिम्स व जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए 10-10 बिस्तरों के वार्ड
बनाए गए हैं। किसी भी संदिग्ध मरीज काे इन्हीं वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
इनकी जारी रहेगी परीक्षा
अटल यूनिवर्सिटी के अनुसार बीएससी भाग तीन, बीएससी गृह विज्ञान भाग तीन, बीबीए भाग तीन, डीसीए, पीजीडीसीए, बीलिब आईएससी, एमए, एमएससी अंतिम गणित, बीए भाग तीन, बीपीएड, एमए अंतिम लोक प्रशासन, एमए अंतिम दर्शनशास्त्र, एमए अंतिम अंग्रेजी, एमए अंतिम हिंदी, एमए अंतिम संस्कृत, बीकॉम भाग तीन, एमए अंतिम इतिहास, एमए अंतिम राजनीति शास्त्र, एमए अंतिम समाजशास्त्र, एमए अंतिम अर्थशास्त्र, एमए अंतिम भूगोल, एमकॉम अंतिम, पीजीडीआईबी, पीजीडीबीएम की परीक्षा पहले की तय तारीख पर होंगी।
आईजी ने कहा माॅस्क पहनों
आईजी दीपांशु काबरा ने सभी पुलिस के जवानों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने के लिए कहा है। एसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार सभी को दो माह पहले ही धूल से बचने के लिए मास्क बांटे गए हैं। पुलिसकर्मी उसका ही उपयोग करे।
दाे दिन में 1900 टिकट कैंसिल
ट्रेनों में भी सफर के दौरान स्वयं की सुरक्षा के निर्देश दिए गए है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से पिछले दो दिन में 1900 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवाईं।
राष्ट्र निर्माण महोत्सव रद्द
14 मार्च से पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय प्रांगण में शुरू होने वाले दो दिवसीय राष्ट्र निर्माण महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। इसका आयोजन आर्य समाज गोड़पारा व सहयोगी संस्थाओं ने किया था। यह जानकारी पुष्कर जायसवाल ने दी।
सीयू, एयू में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित, फाइनल ईयर के छात्रों को देनी होगी परीक्षा
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
सेंट्रल यूनिवर्सिटी, अटल यूनिवर्सिटी, ओपन यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है। सीयू में 14 मार्च की शाम 6 बजे तक ब्यॉज और गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाले 1100 छात्रों को खाली करने निर्देश दिया गया है। सीयू ने हॉस्टल के छात्रों को स्टेशन तक छोड़ने बस की सुविधा उपलब्ध करा रही है। ट्रेन में रिजर्वेशन के छात्र डीएसडब्ल्यू के पास से कन्सेशन फार्म भी ले सकते हैं। शिक्षक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 15 मार्च से सीयू के हॉस्टल के मेस बंद हो जाएगा। साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय संगोष्ठी स्थगित है।
जिला अस्पताल में पहुंच रहे सर्दी-खांसी के 50 मरीज
जिला अस्पताल में इस समय सर्दी-खांसी के मरीज सामान्य दिनों की तरह ही करीब 50 पहुंच रहे हैं। वहीं सिम्स में मरीजों की संख्या 120 से 130 के बीच रही। इन मरीजों का सामान्य मरीजों की तरह ही इलाज किया जा रहा है। आरएमओ डाॅ. मनोज जायसवाल का कहना है कि सदी-खांसी केे मरीजों का सामान्य तरीके से ही इलाज किया जा रहा है।
अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की जांच के लिए बढ़ाई व्यवस्थाएं
एयू प्रशासन ने छात्रों को छोड़ने बस की व्यवस्था की
सिम्स में मरीजों की भीड़
अटल यूनिवर्सिटी ने शासन के निर्देश पर 14 से 31 मार्च तक प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी है। वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा उसी तारीख पर होंगी। यूनिवर्सिटी ने सुबह 7 से 10 बजे से होने वाली बीएससी भाग एक व दो, बीएससी गृहविज्ञान एक व दो, बीबीए भाग एक व दो, बीसीए भाग एक व दो, एमए, एमएससी पूर्व गणित की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं सुबह 11 से 2 बजे तक की बीए भाग एक व दो, एमए पूर्व लोक प्रशासन, एमए पूर्व दर्शनशास्त्र, एमए पूर्व अंग्रेजी, एमए पूर्व हिंदी, एमए पूर्व संस्कृत भी स्थगित हैं। दोपहर 3 से 6 बजे तक होने वाली बीकॉम भाग एक व दो, एमए पूर्व इतिहास, एमए पूर्व राजनीति शास्त्र, एमए पूर्व समाजशास्त्र, एमए पूर्व अर्थशास्त्र, एमए पूर्व भूगोल, एम कॉम पूर्व की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
स्मार्ट सिटी ऑफिस में अटेंडेंस मशीन बंद
जयरामनगर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित : जन समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से जयरामनगर विकासखंड मस्तूरी में 16 मार्च को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को स्थगित कर दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 मार्च तक रहेंगे बंद: राज्य शासन ने सभी जिला महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।**
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ और एमडी प्रभाकर पांडेय के आदेश पर शुक्रवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में अटेंडेंस मशीन बंद करा दी गई। कोरोना वायरस से बचाव की गरज से कार्यालय के गेट पर लिक्विड हैंड वॉश रखा गया है। इसके इस्तेमाल बिना कार्यालय में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
स्वीमिंग पूल 31 मार्च तक बंद : ईई सुब्रत कर ने बताया कि नगर निगम का संजय तरण पुष्कर 15 दिसंबर से बंद है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. के निर्देशानुसार 31 मार्च तक निगम के समस्त जिम और तरण पुष्कर बंद रहेेंगे। इसके साथ पुस्तकालय तथा शासकीय, अर्धशासकीय, व्यायाम शाला भी बंद रहेगी।
कोरोना का असर किसी भी हालत में न हो इसलिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया