रुपए नहीं देने पर महिला से मारपीट
बिलासपुर | उधारी के रुपए नहीं देने पर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना सीपत पुलिस थाना क्षेत्र के इमलीपारा की ही है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। उर्मिला प|ी विनोद सूर्यवंशी रविवार की दोपहर अपने घर में काम कर रही थी। उसी समय मोहल्ले में रहने वाला दीपक सूर्यवंशी उर्मिला के पास पहुंचा और बोला कि उसके रिश्तेदार के 200 रुपए उधार में निकल रहे हैं। उर्मिला ने कहा कि वह जल्द ही रुपए दे देगी। लेकिन दीपक सूर्यवंशी ने इसी बात पर उर्मिला के साथ मारपीट कर दी। उर्मिला का पति विनोद शोर सुनकर आया तो दीपक ने उसे भी बेल्ट से पीट दिया।