विवाद निपटाने गई महिला पर किया हमला, अंगूठा कटा, आरोपी गिरफ्तार
जेठ और युवक के बीच हो रहे गाली-गलौज एवं वाद-विवाद का निपटारा करने गई महिला पर आक्रोशित होकर जेठ ने टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया एवं उसकी छाती पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना थाना पेण्ड्रा के अन्तर्गत पुलिस चौकी कोटमीकला के ग्राम केसला की है। 12 मार्च गुरुवार को केसला निवासी रवि गोस्वामी अपने पड़ोस के पप्पू गोस्वामी से गाली गलौज कर रहा था। किरण गोस्वामी ने आपस में लड़ाई झगड़ा करने से मना किया और पप्पू गोस्वामी को अपने घर के पास ले आई। उसके बाद रिश्ते में किरण का जेठ रवि गोस्वामी कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली गलौज करते हुए बोला कि बहुत आगे-आगे होकर सलाह देती हो और हाथ में रखी कुल्हाड़ी से किरण पर वार कर दिया, जिससे किरण का बाएं हाथ का अंगूठा कट कर अलग हो गया और दूसरा वार सीने में लगा। किरण ने घटना की रिपोर्ट कोटमी चौकी में दर्ज कराई। जिसके बाद कोटमी चौकी प्रभारी मदन पटले ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
रवि गोस्वामी