पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला पंचायत की समितियों के चुनाव में विवाद महिला सदस्य ने किया बहिष्कार, शिकायत की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत की पांच समितियों के लिए निर्विरोध सभापति चुन लिए गए। किसी को सदस्य और किसी को सभापति बनाकर यह संदेश देने की कोशिश हुई कि सब कुछ ठीक है लेकिन इसके पहले ही एक महिला सदस्य बैठक का बहिष्कार कर जा चुकी थीं। महिला सदस्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी के कहने के बाद भी नाम शामिल नहीं किया गया।

मंथन में पांच समितियों के सभापतियों के लिए हुए चुनाव के पहले सभी सदस्य महापौर रामशरण यादव के बंगले में इकट्ठा हुए। अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ यहां मौजूद महिला जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान व अन्य लोगों के सामने महिलाओं के सभापति नहीं होने का मामला उठाया। संगठन के लोगों ने अन्य चार समितियों के बनने पर उसमें संभावनाएं होने की बात कही। इसके बाद यहां से सभी जिला पंचायत सदस्याें के साथ संगठन के लोग तय समय पर मंथन सभाकक्ष में पहुंचे। दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले यहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान से चर्चा की और किसी भी समिति में खुद का नाम न होने पर नाराजगी जाहिर की। चर्चा जोर-जोर से होने लगी और इस बीच वे बैठक का बहिष्कार कर वहां से चली गईं।

समितियों में चुने गए सभापति व अध्यक्ष

{ अरुण सिंह चौहान,सामान्य प्रशासन समिति

{ राजेश्वर भार्गव,कृषि स्थाई समिति

{ हेमकुंवर, शिक्षा समिति

{ जीतेंद्र पांडे, संचार व सत्कर्म समिति

{ संदीप योगेश यादव, सहकारिता एवं उद्योग समिति

अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी की बात को किया नजरअंदाज



संगठन का मामला : यह संगठन के बीच की बात है। इस मामले में मैं कुछ नहीं कहूंगा।
अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष, बिलासपुर
**

संगठन के लोगों के साथ अभद्र टिप्पणी, भेजा जाएगा ऊपर मामला : महापौर के बंगले में जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने आकर संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद नायक व अन्य से जोर-जोर से बात की थी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने उन्हें धीमी आवाज में बोलने को कहा। उनका नाम समिति में शामिल भी था। मंथन में भी संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र टिप्पणी की जो कि चिंताजनक है। इस मामले को संगठन की ओर से ऊपर भेजा जा रहा है।

अभय नारायण राय, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

विवाद के बाद यह बोले जिम्मेदार
खबरें और भी हैं...