वुमंस कबड्डी टीम का फेडरेशन कप खेलना तय
_photocaption_बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की वुमंस कबड्डी टीम ने फेडरेशन कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसके मुकाबले मार्च के अंतिम सप्ताह में उत्तरप्रदेश में खेले जाएंगे। फेडरेशन कप में देश की टॉप-8 टीमें आमने-सामने होगी। प्रदेश की सीनियर वुमंस टीम ने पिछले दिनों जयपुर में हुए नेशनल चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। जिसमें छत्तीसगढ़ को हिमाचल ने 31-21 से मात दी थी। जिसके बाद टीम का सलेक्शन किया गया। वहीं मेंस टीम लीग मैच में ही हारकर बाहर हो गई थी।खिलाड़ियों ने अब तक खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है।*photocaption*