पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री राजपूत करणी सेना की महिला इकाई ने निकाली तेजस्विनी रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर श्री राजपूत करणी सेना की महिला इकाई ने तेजस्विनी रैली निकाली। रैली मुंगेली नाका से शुरू होकर दयालबंद से दुर्घटना मुक्त भारत रैली में शामिल हुई।

रैली के माध्यम से करणी सेना मातृ शक्ति इकाई ने सामाजिक एकता, अखंडता, राष्ट्रवाद के साथ दुर्घटना मुक्त भारत का संदेश दिया। इसमें महिला पुलिस ने भी सहयोग किया। तेजस्विनी रैली में करणी सेना बिलासपुर की 300 मातृ शक्तियां शामिल हुईं। इनमें मुंगेली जिले से संध्या सिंह, प्रतिज्ञा सिंह, आरती सिंह, पल्लवी सिंह, रानी राजपूत, प्रियंका राजपूत, बबली राजपूत, काजल सिंह, प्राची सिंह रहीं। आरती ने बताया कि करणी सेना मातृ शक्ति को प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार व संगठन मंत्री जयश्री राजपूत द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन दिया जाता रहा है।

खबरें और भी हैं...