पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब कुर्सी पर बैठें तो पारदर्शिताअाैर निष्पक्षता से काम करें: उइके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए अफसरों को राज्यपाल अनुसुइया ने दिए टिप्स

रायपुर| राज्यपाल अनुसुइया उइके ने प्रदेश के नए अफसरों को टिप्स दिए हैं कि वे जब कुर्सी पर बैठें तो निष्पक्षता से काम करें। सेवा के इस प्लेटफार्म पर अच्छा काम करें। जहां भी पदस्थ रहे वहां कोई समस्या लेकर आए तो उनकी अवश्य सुनें। समाधान करने का प्रयास करें।

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को 5वीं अनुसूची व अजजा संबंधित कानूनों की अवश्य जानकारी होनी चाहिए। शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर्स ने उइके से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि यदि किसी परियोजना या विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण की जाती है, तो संबंधित गांव के लोगों से सहमति लें। उनसे बातचीत करें। उन्हें उचित मुआवजा दिलाएं। सभी पक्षों से सामंजस्य बनाकर कार्य करें। यह प्रयास करें कि किसी भी स्थिति में समाधान का रास्ता अवश्य निकले। समाज को नई दिशा दें। राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि यह जनसेवा का माध्यम है। एक लोकसेवक को धर्माधिकारी, दंडाधिकारी और विकासोन्मुखी दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। समाज ने जितना दिया है उससे अधिक उसे लौटाएं। तभी उसे सफल माना जाएगा। यही लोकसेवक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक रेणु जी. पिल्ले, संचालक हिम शिखर गुप्ता तथा प्रशिक्षण संचालक सीमा सिंह व डॉ. सुनीता राय मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...