पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुम्बई की लैब का हवाला देकर बना दी गलत रिपोर्ट, जेल भेजा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुम्बई ई-मेल किया तब चला पता


दूसरी बार जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर मैरी अंजना टोप्पो ने मुम्बई स्थित थायरोकेयर लैब को ई-मेल कर अपनी रिपाेर्ट के बारे में जानकारी मांगी। वहां से बताया गया कि उनके नाम का कोई ब्लड सैम्पल हमारे यहां नहीं भेजा गया है न ही किसी तरह की रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद मैरी अंजना टोप्पो ने सिरगिट्‌टी पुलिस थाने में आरोपी प्रवीण मसीह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कायम कराया था।

बिलासपुर | ब्लड सैम्पल की गलत रिपोर्ट बनाकर महिला की जान जोखिम में डालने वाले लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मुम्बई स्थित लैब में सैम्पल की जांच कराने का हवाला देकर गलत रिपोर्ट दी थी। महिला को शंका हुई तो उसने दोबारा अपनी जांच कराई तो वह पूरी तरह से पहली जांच के विपरीत थी। सिरगिट्‌टी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मैरी अंजना टोप्पो प|ी प्रवीण टोप्पो निवासी भारतीय नगर ने 9 दिसम्बर 2019 को सीएसईबी औषधालय तिफरा में थाइराइड की जांच कराई थी। लैब टेक्नीशियन प्रवीण मसीह ने ब्लड सैम्पल लेने के बाद बताया कि जांच के लिए मुम्बई भेजा जाएगा। मैरी अंजना जब जांच रिपोर्ट लेने गईं तो उसमें उन्हें कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ बताया गया।
खबरें और भी हैं...