खमतराई में युवक की पिटाई, बाइक में तोड़फोड़
बिलासपुर | होली के दिन खमतराई में बुआ के घर जा रहे युवक की पिटाई करने के साथ उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। साइंस काॅलेज के सामने
डबरीपारा निवासी
श्रीराम जायसवाल पिता स्व. गोवर्धनलाल जायसवाल नगर सेना में एनसीओ हैं। ग्राम खमतराई में उनकी बहन कमला जायसवाल रहती हैं। श्रीराम का बेटा बलवीर वहां जाता रहता है। उसे मोहल्ले के लोग पहचानते हैं। बलवीर भी मोहल्ले वालों को जानता है। 10 मार्च की दोपहर 3.30 बजे बलवीर बाइक से अपनी अपनी बुआ कमला को खाना खाने के लिए बुलाने उसके घर खमतराई जा रहा था। इसी दाैरान नया तालाब के पास रहने वाला गोलू यादव, महेंद्र
यादव व नरेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि अभी थोड़ी देर पहले उसके मोहल्ले के लड़के ने अाकर गोलू के साथ मारपीट की है। उन्हाेंने बलवीर काे गालियां देनी शुरू कर दीं अाैर
मिलकर डंडा से पिटाई कर दी। उसकी बाइक में उन्होंने तोड़फोड़ भी की। मारपीट से बलवीर को चोट लगी है। उसे इलाज के लिए सिम्स भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।