पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से पेट्रोल लेने जा रहे युवक की टक्कर से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर/महंगई| बिलासपुर रोड पर उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के पास शुक्रवार की शाम को छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम तोलगा निवासी 22 वर्षीय संदीप पैकरा शुक्रवार की शाम को अपने चाचा कमलेश के साथ खम्हरिया गया। एक दुकान में चाचा को बैठाने के बाद बाइक में पेट्रोल भराने के लिए निकला। वह कुछ दूर पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर कमलेश ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट आने से डाॅक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनोंे ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...