अखिल भारतीय कैरम प्रतियोगिता में वाईवी स्वामी प्री क्वार्टर फाइनल में हारे
शहर के वरिष्ठ कैरम खिलाड़ी वाईवी स्वामी अखिल भारतीय आमंत्रण कैरम प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। अखिल भारतीय आमंत्रण कैरम प्रतियोगिता उत्सव इन तेलीबांधा रायपुर में आयोजित हुई। इसमें वाईवी स्वामी प्रथम राउंड में रायपुर के नवीन कुमार को 2-0 से, द्वितीय राउंड में रायपुर के मुजीब खान को 2-1 से और तृतीय राउंड में भुवनेश्वर के खिलाड़ी को हराकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किए।
प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें भोपाल के राजा यादव से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसी तरह बिलासपुर के मधु गुरुंग महाराष्ट्र के कमाल सोलंकी से द्वितीय राउंड में पराजित हुए। शानदार प्रदर्शन कर प्री क्वार्टर फाइन तक पहुंचने पर एनईआई सचिव जी. मधू बाबू, इनडोर गेम्स इंचार्ज जीआर मोहन, वीके लाल, राम जियावन, रंजीत तिर्की, जीएस आइच, रमेश बाबू, राणा नंदी, पर्थो चटर्जी हौंसला बढ़ाया।
गए। इसी तरह बिलासपुर के मधु गुरुंग महाराष्ट्र के कमाल सोलंकी से द्वितीय राउंड में पराजित हुए। शानदार प्रदर्शन कर प्री क्वार्टर फाइन तक पहुंचने पर एनईआई सचिव जी. मधू बाबू, इनडोर गेम्स इंचार्ज जीआर मोहन, वीके लाल, राम जियावन, रंजीत तिर्की, जीएस आइच, रमेश बाबू, राणा नंदी, पर्थो चटर्जी हौंसला बढ़ाया।