पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने बुधवार रात पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी रहे आरके कश्यप और पूर्व सर्वेयर राणा प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी रायपुर से की गई है। आरके कश्यप वर्तमान में कृषि विभाग के निदेशक हैं, जबकि राणा प्रताप सिंह उपनिदेशक हैं। वहीं कृषि विभाग के सर्वेयर राकेश रमण सिंह की तलाश की जा रही है। इन लोगों पर रतनजोत प्लांटेशन के नाम पर एक करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के बटवाही गांव के पास रतनजोत प्लांटेशन और फूड फॉर वर्क की बात कही गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता अमरनाथ पांडे ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि रतनजोत का उत्पादन मनरेगा और फूड फॉर वर्क से दर्शाया गया था, जो कि फर्जी था। इसकी राशि करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन की है। इसके बाद कोर्ट ने वर्ष 2009 में लुंड्रा थाने को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसी संबंध में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.