पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बिलासपुर. उतर रेलवे के लखनऊ मंडल में प्रयागराज-फाफामऊ के बीच रेल लाइन दोहरीकरण और पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण का काम मार्च और अप्रैल महीने में किया जाना है। इस वजह से दुर्ग से बिलासपुर होते हुए छपरा तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 23 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नौतनवा और गाेंदिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
प्रयागराज और फाफामऊ रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण और आधुनिकीकरण का काम 16 मार्च से 07 अप्रैल तक किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में भी रेललाइन दोहरीकरण का काम 25 मार्च से 08 अप्रैल तक किया जाएगा। इस दौरान कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें लगभग 25 दिन तक प्रभावित रहेंगी। शनिवार से सारनाथ एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। ऐसे में टिकट निरस्त कराने वालों की भीड़ रिजर्वेशन काउंटर पर बढ़ जाएगी।
ये ट्रेन रद्द रहेंगी
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.