पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार दोपहर टैंकर की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने घर से निकल कर पैदल ही सड़क पार कर रहा था। हादसा होते देख लोगों ने 112 पर सूचना दी और किशोर को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को पुलिस ने आगे धर दबोचा। हादसा बांगो क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर हुआ है।
बांगो क्षेत्र के गुरसिया निवासी रशीद खान (17) पुत्र तौफीक खान सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकलकर चौक से बांगो की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर से कटघोरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने एनएच130 कटघोरा-चाेटिया मार्ग पर उसे टक्कर मार दी। हादसा हाेते देख आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब टैंकर चालक वहां से भाग निकला। लोगों डायल 112 को सूचना दी।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर ताैफीक अपने बेटे को लेकर पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने रशीद को मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर कटघोरा से पहले टैंकर चालक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रशीद का शव परिजनों को सौंप दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.