पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश और भत्ते दिलाने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को शहर के नेहरू चौक पर इसके तहत अनशन की शुरआत की गई। अनशन पर मनीष अपने परिवार के साथ बैठे थे। दोपहर तक तो यह अनशन चला मगर शाम होते-होते पुलिस विभाग के अफसर इस अनशन को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए। मनीष को जबदरस्ती सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां अधिकारी उनसे अनशन टालने को कह रहे हैं, हालांकि मनीष अपनी बात पर अड़े हैं।
मनीष ने दैनिक भास्कर को बताया कि अनशन से पहले कलेक्टर, एसपी और एसडीएम सभी को सूचित किया गया था। जिस जगह पर अनशन कर रहे थे आमतौर पर शहर में इस तरह के प्रदर्शन यहीं होते हैं, बावजूद इसके इन्हें अनशन करने से रोका जा रहा है। बीते विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजधानी रायपुर में भी पुलिसकर्मियों के परिजन इसी तरह की मांगों को लेकर जुटे थे। इस अनशन के बाद पुलिस महकमे को डर है कि कहीं फिर से बगावत के तेवर पुलिसकर्मियों के बीच देखने को न मिलें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.