पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेटे के घर से गायब होने पर पड़ोसी महिला का मजाक बनाना भारी पड़ गया। बच्चे की मां ने परेशान होकर लाठी से पीट-पीट कर वृद्धा की हत्या कर दी। बेटे को तलाश कर रहा परिवार महिला के बार-बार तंज मारने से परेशान हो गया था। बताया जा रहा है आरोपी महिला का बेटा घर छोड़कर भाग गया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना की है।
बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सेमीपानी खैरझिटी निवासी राजमति बैगा पति स्व.जयसिह का बेटा कुछ दिनों से घर से गायब है। राजमति व उसका परिवार इससे परेशान थे। सभी खोजबीन में जुटे हुए है। उसका पता नहीं चल रहा है। पड़ोसी मंगली बाई (65) पति बैशाखू राम बैगा को जब इस बारे में पता चला तो वह राजमति को तंज मारने लगी। वह चिढ़ाने व मजाक उड़ाने के अंदाज में उससे बार बार उसके बेटे के बारे में पूछती। इससे राजमति परेशान होने लगी।
9 मार्च को राजमति घर पर काम कर रही थी। इस बीच मंगली बाई उसके घर आ गई। मंगली ने फिर से राजमति के गायब बेटे के बारे में तंज मारना शुरू करदिया। कहा उसका बेटा घर से भाग गया है। राजमति इससे गुस्से में आ गई है और परेशान करने का आरोप लगाते हुए लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मंगली का बेटा ज्ञान सिंह उसे गंभीर हालत में घर ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.