पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News 12 Nutrition Rehabilitation Centers Opened 5309 Children Undernourished After Treatment

12 पोषण पुनर्वास केंद्र खोले, इलाज के बाद 5309 बच्चे हुए सुपोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से जिले के 5 हजार 309 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली है। जिले में पहले जिला अस्पताल जांजगीर, सक्ती सहित मात्र तीन पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित हो रहे थे।

इन केंद्रों तक ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चे आ नहीं पाते थे, जिसके कारण कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने इन केंद्रों को गांवों तक पहुंचाने के लिए बारह और नए पोषण पुनर्वास केंद्र खोले,जिसका फायदा जिले को मिला है और कुपोषण की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मैदानी अमले द्वारा सतत प्रयास व जिला प्रशासन की पहल पर जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत राशि से 12 पोषण पुनर्वास केन्द्र संचालित है। पहले से संचालित 3 पोषण पुनर्वास केन्द्र को मिलाकर 15 पोषण पुनर्वास केन्द्र अब जिले में हो गए है। इन केन्द्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को 15 दिन भर्ती रखकर उपचार किया जाता है। सुपोषण अभियान के तहत 6 माह से तीन वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को और माताओं को पौष्टिक गरम भोजन देना का दावा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...