- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News 27 Will Give Permission Said Give Us Ownership Over The Encroached Government Land
27 लाेगाें ने किया अावेदन, बोले अतिक्रमित शासकीय भूमि पर दें हमें मालिकाना हक
राजीव गांधी आश्रय योजना सहित अन्य योजनाओं में पट्टे पर नजूल भूमि में काबिजों को भू-भाटक का 2 प्रतिशत राशि जमा कराने 3 दिवस के भीतर नोटिस तामिली की कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने सभी एसडीएम को दिए है। उन्होंंने कहा कि नजूल भूमि के पट्टा धारकों को भू भाटक की राशि जमा कराने पर उन्हें आवासीय भूमि का भू स्वामी हक दिया जाएगा।
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने नजूल पट्टा, अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर काबिजों को नियत राशि जमा कराकर उन्हें मालिकाना हक देने, डायवर्सन वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि में किसानों का पंजीयन, आदि कार्यों की प्रगति की अनुविभाग, तहसीलवार क्रमबद्ध समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
भू-स्वामी हक हेतु 27 आवेदन मिले
बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण की भूमि को मालिकाना हक प्रदाय करने जांजगीर में 14 और सक्ती में 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन 27 आवेदकों द्वारा अतिक्रमित जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त करने जमीन के बाजार मूल्य का 152 प्रतिशत राशि जमा के रूप में एक करोड़ 73 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई है। बैठक में कलेक्टर ने शेष अतिक्रमण भूमि पर काबिजों को बुलाकर उनमें चर्चा करने कहा तथा 30 मार्च तक राशि जमा कराने और विलेख प्रस्तुत करने की कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शेष राइस मिलर्स को शासन की योजना के अनुरूप डायवर्सन की राशि जमा कराने तथा आगामी 2050 तक डायवर्सन शुल्क से छूट देने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि लोगों का जानकारी देकर उन्हें योजना का लाभ दें।
को नियत राशि जमा कराकर उन्हें मालिकाना हक देने, डायवर्सन वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि में किसानों का पंजीयन, आदि कार्यों की प्रगति की अनुविभाग, तहसीलवार क्रमबद्ध समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पट्टों के वितरण में तेजी लाएं
कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना में शहरी क्षेत्रों में आवासीय उद्देश्य में अतिक्रमित भूमि पट्टे वितरण की कार्यवाही में तेजी लाने कहा। बैठक में पट्टों के लिए पात्र वितरित पट्टे जमा की गई राशि की तहसीलवार जानकारी ली गई। उन्होंने पट्टे वितरण के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी एस.डी.एम. से कहा कि वे अपने अनुविभाग में खंडवार बैंकर्स की बैठक बुलाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण में तेजी लाएं। उन्होंने किसान सम्मान निधि से जिले के किसानों के पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लाने कहा। ताकि उन्हें खेती के दौरान पैसों के लिए भटकना न पड़े।