- Hindi News
- National
- Baradwar News Chhattisgarh News All Four Youth Injured In Bike And Bus Collision
बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार चारों युवक घायल
{दो की हालत नाजुक कोरबा रेफर
ग्राम ठठारी में जैजैपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 की हालत नाजुक है एवं 2 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ठठारी के रहने वाले अनिल पटेल, हेमंत चंद्रा, सेवक पटेल एवं पितांबर यादव चारों बाइक से ग्राम ठुठी से ठठारी की आेर आ रहे थे। बाराद्वार की ओर से शंकर बस सर्विस की बस क्रमांक सीजी 10 जी 0231 जा रही थी। ग्राम ठठारी के स्कूल के पास बस एवं बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सेवक पटेल एवं पीतांबर यादव को कोरबा रेफर कर दिया गया है।