- Hindi News
- National
- Sakti News Chhattisgarh News All India Dews Ball T20 Cricket Competition From 15
ऑल इंडिया ड्यूज बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से
चाम्पा| ऑल इंडिया ड्यूज बाल 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 15 मार्च से से भालेराय मैदान में होगी। जिसमें 16 टीमों को प्रवेश दिया गया है। आयोजक श्याम स्वरूप ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में टेनिस बाल ने कब्जा कर लिया है और अब युवा लड़के ड्यूज बाल को छोड़कर टेनिस बाल में ज्यादा क्रिकेट खेलते है जिसे देखते हुए नगर में 15 से 22 मार्च तक ऑल इंडिया ओपन ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 16 टीम को इस प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच टर्मिनेटर रायपुर और हरियाणा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच बाल्को और सतना के बीच खेला जाएगा।