पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Application For Pre Engineering Test From 17 March

प्री इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन 17 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च से भरे जाएंगे। व्यापमं से इसकी तैयारी की जा रही है। 8 मई को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा जरूरी है। 12 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। राज्य में करीब 15 हजार इंजीनियरिंग की सीटें हैं। पीईटी के अलावा प्री फार्मेसी टेस्ट यानी पीपीएचटी और प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट यानी पीपीटी के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च से ही शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन व्यापमं की अधिकृत वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से भरे जाएंगे। आवेदन के दौरान फीस भी ऑनलाइन भरना होगा। जानकारी गलत होने पर आवेदन रद्द हो जाएगा और फीस भी वाहप नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...