पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sakti News Chhattisgarh News Asked For Liquor If Not Given Then Beaten Nine People Arrested

शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं दिए तो कर दी पिटाई, नौ लोग गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के पहले दिन अपने गांव से सक्ती जा रहे व्यक्ति का रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को बलवा व अन्य अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई मनीष परिहार ने बताया कि रगजा के सुरेंद्र प्रसाद अपने गांव से सक्ती जा रहा था। रास्ते में सक्ती के निर्मल राही, तोरन राही, नंदलाल काठे, मुकेश रात्रे व उसके साथियों ने उसे रोका। रोककर उससे शराब के लिए पैसे की मांग की। सुरेंद्र ने पैसा देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। टंगिया फरसा से भी वार करने लगे। किसी तरह सुरेंद्र अपनी जान बचाकर भागा और थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी निर्मल राही, तोरन राही, नंदलाल काठे, मुकेश रात्रे, हितेश कुर्रे, गजेंद्र जांगड़े, सुरेश टंडन, सुरेंद्र काठे, आशीष कुर्रे व पुनीराम के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...