- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Ban On Sale Of Bs 4 Vehicles After 31 1 To Bs 6 Bike Only Car Will Sell
31 के बाद बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर रोक, 1 से बीएस-6 बाइक, कार ही बिकेगी
1 अप्रैल से पर्यावरण को कम प्रदूषित करने वाली बीएस-6 बाइक और कार ही बिकेंगी। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक अब 31 मार्च के बाद बीएस-4 टेक्नोलॉजी वाले वाहनों की बिक्री पर रोक लग जाएगी।
इसलिए बाजार में बाइक, स्कूटी पर 4से 8 हजार, कार पर 50 हजार से दो लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। 31 मार्च तक ही बीएस-4 वाहनों के पंजीयन होंगे। 1 अप्रैल से बीएस-6 टेक्नोलॉजी के वाहनाें का ही रजिस्ट्रेशन हाेगा। ऑटोमोबाइल कारोबारी के अनुसार कंपनियों द्वारा वाहनों पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है। 1 अप्रैल 2017 से बीएस-3 वाहनों की बिक्री बंद हुई थी।
जानिए, क्या है बीएस-6
बीएस का मतलब है भारत स्टेज। बीएस-6 वाहनों में खास फिल्टर लगेंगे, जिससे 80-90% पीएम 2.5 जैसे कण रोके जा सकेंगे। नाइट्रोजन ऑक्साइड पर नियंत्रण लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बीएस-6 वाहन में हवा में प्रदूषण के कण 0.05 से घटकर 0.01 रह जाएंगे। यानी बीएस-6 के पेट्रोल-डीजल वाहन से प्रदूषण 75% तक कम हो जाएगा। बीएस 6 में प्रदूषण फैलाने वाले खतरनाक पदार्थ काफी कम होंगे।