- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Bhadra From 937 Pm Tonight So Before That Holi Will Burn In Gajkesari Yoga
आज रात 9:37 बजे से भद्रा, इसलिए उससे पहले गजकेसरी योग में जलेगी होली
होलिका दहन 9 मार्च को पूर्णिमा तिथि पर गजकेसरी योग में होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:26 से 8:52 तक रहेगा। इस बार होलिका दहन पर भद्रा नहीं होगी। भद्रा 9 मार्च की रात 9 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा। भद्रा में होली नहीं जलाई जाती इसलिए उससे पहले होलिका दहन करना शुभ होगा। इसके अगले दिन 10 मार्च को रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलंडी
कहा जाता है।
होलिका का पूजन ऐसे करें - हर साल होलिका पूजन शाम के समय किया जाता है। जमीन को साफ कर गाय के गोबर से होलिका बनाएं या सार्वजनिक जगह पर जाकर जहां होलिका बनी हो वहां पर पूजन करें। होलिका पूजन से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है। पूजन के लिए एक थाली में रोली, चावल, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल और एक लोटा पानी लें। होलिका पर चढ़ावा अर्पित करके, भगवान नृसिंह का नाम स्मरण करें। अंत में होलिका दहन करके इसकी परिक्रमा करें। होलिका दहन की अग्नि में गुलाल डालें। इसके बाद अपने प्रियजनों और बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें।
होलीकाेत्सव में सुन्दर काण्ड पाठ हनुमान मंदिर में
पं किरण कुमार मिश्रा हनुमान मंदिर पुजारी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन मुहूर्त , सोमवार शाम 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक है। इस समय तक होलिका दहन किया जा सकता है। इसके बाद भद्रा पूंछ 9 बजकर 37 मिनट से 10ः38 तक भद्रा मुख 10ः38 से 12:19 तक है, इसलिए भद्रा अवधि में होलिका दहन करना अशुभ होता है। होलिका पूजा में मुहूर्त को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
कल बंद रहेगा
मंदिर का पट
श्री मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रातःकाल शुद्धि पूजन के बाद मंदिर का पट बंद रहेगा। शाम के समय अपने ग्रह दोष बाधा के निवारण के लिये चौमुखी सरसों तेल का एक दीपक हनुमानजी को दीप दान करें। 6बजे हनुमान जी का सिन्दुराभिषेक 6ः30 बजे महाआरती 8 बजे से सामूहिक सुन्दर काण्ड का पाठ छेदी लाल यादव, सीताराम ,रामकृष्ण राठौर, गौरीशंकर राठौर, कर्ष, साहू के द्वारा किया जायेगा।