भास्कर संवाददाता | शिवरीनारायण
नगर पंचायत खरौद में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। बुधवार को चुनाव प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू महंत ने भाजपाइयों की बैठक ली। श्री स्वर्णकार ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव सबके लिए चुनौती है। एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने पर सफलता मिलेगी।
पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू महंत ने भी सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुटने तथा पार्टी के लिए काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सोनी एवं आभार गोविंद यादव ने किया। कार्यक्रम में साहेब लाल आदित्य, हृदय यादव, मनहरण यादव, नवल श्रीवास, विजय यादव, कमल साहू, अशोक साहू,सम्मे लाल आदित्य, चमरू आदित्य, नेहरू राही,राज कुमार भारद्धाज, मनोज सोनी, मुकेश सोनी आदि उपस्थित रहे ।