- Hindi News
- National
- Sakti News Chhattisgarh News Cg Premier League Night Cricket Competition 21
छग प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से
देवरी-चांपा| सारागांव के भाठापारा आईटीआई के पास स्थित मैदान में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता 21 मार्च को छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के मुख्य अतिथि में शुरू होगी। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर समाज के संरक्षक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राठौर के द्वारा दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए नपं अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी व नपं उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर के द्वारा दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज 7 हजार रुपए विजय राठौर सोनू के द्वारा दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी में आयोजक रवि सरदार, नंदू गौटिया, अजित, अखिलेश, धर्मेंद्र, आशीष, मनोज, राजीव सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।