पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dabhara News Chhattisgarh News Committee Members Decided To Celebrate Hindu New Year On 25 March

समिति के सदस्यों ने हिंदू नव वर्ष को 25 मार्च को मनाने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। 25 मार्च को हिन्दू नव वर्ष मनाने का निर्णय लेते हुए नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालने के साथ-साथ शोभा यात्रा में नगर के समस्त समाजों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

हिन्दू नव वर्ष आयोजन को लेकर विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी देने के साथ-साथ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने एवं आयोजन में प्रत्येक नगरवासी की सहभागिता होने की बात भी कही गई। बैठक में कोटमीसोनार के डभरा मठ के महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष के आयोजन को लेकर क्षेत्र के प्रत्येक समाज सहभागिता निभाएं। हिन्दू नव वर्ष का विशेष महत्व है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल ताम्रकार ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष को नगर में धूमधाम से मनाने के साथ-साथ नगरवासी अपने घरों में रंगोली बनाने के साथ-साथ शाम के समय घरों के सामने दिया जलाएं।

कार्यक्रम को अधिवक्ता नन्द चौधरी, विमल नागदेव, साकेत द्विवेदी, पार्षद राजन केडिया, उमाशंकर भारते ने भी संबोधित किया। बैठक में मनोज गभेल, आशिष शर्मा, मृत्युंजय चौधरी, संतोष दुबे, प्रेमसागर कश्यप, पुरुषोत्तम नामदेव, सत्यनारायण साहू, अविनाश साहू, संजय सोनवानी, पिन्टू बरेठ, मनोज भारद्वाज एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...