- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Complete Collector Issued Certificate Of Seventh Economic Calculation
सातवीं आर्थिक गणना का कार्य पूरा कलेक्टर ने जारी किया प्रमाण पत्र
सातवीं गणना के पूर्ण होने पर कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने प्रमाण पत्र जारी किया। गणना कार्य समय पर पूर्ण करने खुशी जताई।
जिले में सातवीं आर्थिक गणना कार्य नगरीय क्षेत्रों में 16 सितंबर 2019 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 सितंबर 2019 से प्रारंभ किया गया था। यह कार्य 3 मार्च को पूर्ण कर लिया गया। जिले के 631 ग्राम पंचायत के 991 ग्रामों तथा 15 नगरीय निकायों का सर्वेक्षण कार्य मोबाइल एप के माध्यम से पूर्ण
किया गया।
लोकसेवा केन्द्र के प्रगणकों ने आवासीय एवं वाणिज्यिक इकाईयों से डोर टू डोर संपर्क कर डाटा एकत्र किया। इस डाटा का उपयोग बिजनेस रजिस्टर तैयार करने और सरकार की योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। प्राप्त डाटा का विश्लेषण एवं निरीक्षण का कार्य राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी रमेश चंद श्रीवास्तव, जिला योजना एवं सांख्यिकी की उपसंचालक श्रीमती
पायल पाण्डेय, सहायक संचालक मनीष कुमार मिश्र, लोकसेवा केन्द्र के प्रबंधक नीतिन शर्मा
उपस्थित थे।