- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Corona39s Havoc Holidays In Schools Colleges Talkies Still Crowded
कोरोना का कहर: स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी, टाॅकीजों में अब भी भीड़
पीथमपुर मेला नहीं लगेगा नागा साधुओं द्वारा पूजा के बाद मेला होगा बंद।
डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित महामारी कोरोना के कारण केंद्र से एडवायजरी जारी होने के कारण प्रदेश के स्कूल कॉलेजेस में छुट्टी घोषित कर दी गई है, किंतु जिले के सिनेमा हॉल में इस एडवायजरी की खुले आम अनदेखी पहले दिन हुई। जिला मुख्यालय में संचालित टॉकीज में सामान्य दिनों की तरह फिल्मों के शो चलते रहे।
जानलेवा नोबेल कोरोना वायरस दुनिया भर में मौत का पर्याय बन चुका है, इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए पहली आवश्यकता इस बात की है कि भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचकर रहें। इसलिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। जिसके कारण पूर्व में भी केंद्र सरकार द्वारा एडवायजरी जारी कर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम जिसमें भीड़ होने की संभावना है, उसे स्थगित करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के परिपालन में जिला मुख्यालय में 13 मार्च से होने वाला जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, इसके अलावा अन्य सार्वजनिक कार्यों पर रोक लगा दी गई है। गुरूवार को फिर से राज्य सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेजेस में छुट्टी भी घोषित कर दी है। यानि कोई भी ऐसी जगह जहां गेदरिंग होगी वहां काेरोना के फैलने की आशंका है, इस दायरे में टॉकीज भी आते हैं, लेकिन टॉकीज संचालकों ने सरकार के इस अादेश की नाफरमानी की और पूरे दिन अपने निर्धारित शो चालू रखे।
}केवल पूजा होगी, मेला नहीं लगेगा
पिथमपुर में शनिवार रंगपंचमी के दिन से पांच दिनों का मेला लगता है, लेकिन इस बार कोरोना का कहर यहां भी है। मेला नहीं लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही यहां के पंचायत पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है, इसके बाद भी यहां दुकानें लगाई गई। हैं। चूंकि नागा साधुओं द्वारा भगवान शिव की बारात निकालने की परंपरा है, इसलिए परंपरानुसार नागा साधुओं द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी, लेकिन मेला नहीं होगा। जांजगीर एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि आयोजकों को बता दिया गया है। पूजा तक छूट दी गई है।
अशोक बजाज, संचालक मेट्राे टॉकीज जांजगीर
एसडीएम बोलीं लगा है
जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि कोराेना के कारण न केवल स्कूल, कॉलेजेस बल्कि टॉकीज, मल्टीप्लेक्स में भी फिल्मों के प्रदर्शन पर बैन लगा है। उन्हें भी भीड़ इकट्ठी नहीं करना है। उन्होंने कार्रवाई की भी बात कही।
एडवायजरी केवल कागजों में, फिल्म देखकर निकलते लोग।