- Hindi News
- National
- Champa News Chhattisgarh News Cyber Cell In Charge Said Some People Do Obscene Acts On The Pretext Of Feeding Children Toffee
साइबर सेल प्रभारी बोले- बच्चों को टॉफी खिलाने के बहाने भी कुछ लोग अश्लील हरकत करते हैं
साइबर सेल प्रभारी विनोदिनी टांडी ने ग्राम बिर्रा के सरस्वती शिशु मंदिर में गुड टच बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने कुछ लोगों के द्वारा अश्लील हरकत की जाती है। शरीर को टच करने के अलग एंगल होते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और तत्काल इसकी जानकारी अपने अभिभावक और पुलिस को देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी अपराध घटित होने पर बिना किसी डर के तत्काल 112को डायल करें। उन्होंने कहा कि अपराध को बढ़ाने के लिए काफी हद तक सभी जिम्मेदार हैं आपके पास कोई भी घटना होने पर घटना को दबा देते हैं इससे बड़ा अपराध और क्या हो सकता है इसीलिए अपराध को रोकने के लिए सतर्क रहें और अपराध पर अंकुश लगा सकते हैं। कार्यक्रम में बिर्रा टीआई तेजराम यादव, दशरथ नागंवंशी, नोहरसाहू ललित केशकर, किशोर दीवान, सत्यनारायण केवट, प्रकाश दुबे, प्राचार्य चन्द्रशेखर तिवारी, भागीरथी देवांगन, श्रवण कश्यप, चित्रभानु पांडेय उपस्थित थे। टीआई तेजराम यादव ने कहा कि आपके पास कोई भी अपराध होने पर तत्काल सूचना पुलिस को दे और कभी भी नाबालिग लड़की लड़का को वाहन चलाने के लिए गाड़ी नहीं सौपे। अगर वाहन चलाते पाया गया तो उनके पैरेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। श्री यादव ने चेताया कि आजकल बाड़ी में टावर खड़ी कराने के लिए लोगों को अच्छी रकम का सब्जबाग दिखाकर वसूली करते हैं।
जानकारी देते टीआई।