पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nailajanjgeer News Chhattisgarh News Department Does Not Have Information About The Environmental Clearance Of Coal Siding

कोल साइडिंग की पर्यावरण मंजूरी की जानकारी विभाग के पास नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोल साइडिंग बंद होने से वार्डवासियों को कोयले के धूल से मिलेगी मुक्ति

नगर के वार्ड नं. 18 एवं 19 में सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री की जगह में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा महावीर कोल वाशरी प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर को कोल साइडिंग के लिए अनुमति दी थी। इसका विरोध नगर के लोगों ने किया था, आंदोलन भी हुए थे। लोगों को जेल जाना पड़ा था। फिलहाल यहां साइडिंग की अनुमति पर्यावरण विभाग द्वारा दी गई है या नहीं इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

नगरवासियों के विरोध के बाद भी वार्ड नं. 18 एवं 19 अंधियारीपाठ में कोल साइडिंग का संचालन होने से रेलवे का रैक लगने पर मालगाड़ियों में कोयला लोड होने से वार्डवासियों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोल साइडिंग को बंद कराए जाने को लेकर विधायक सौरभ सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह एवं जनप्रतिनिधि ने लगातार राज्य शासन एवं पर्यावरण विभाग को पत्र लिखा जा रहा था। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा सीसीआई रेलवे साइडिंग में जल एवं वायु संचालन सम्मति को निरस्त करते हुए कोल साइडिंग से कोयला के लोडिंग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। अब सीसीआई रेलवे साइडिंग से कोयला का लोडिंग नहीं होने से वार्डवासियों को कोयले के धूल से राहत मिलेगी। महावीर कोल वाशरी द्वारा सीसीआई साइडिंग से कोयले को डंप करने के बाद रेलवे के रैक के माध्यम से बाहर भेजा जाता था। महावीर कोलवाशरी का नया साइडिंग नैला में शुरू होने से दो माह से रेल लोडिंग का कार्य बंद कर दिया था। पर्यावरण विभाग द्वारा भी रेलवे साइडिंग में जल एवं वायु संचालन सम्मति निरस्तीकरण का आदेश जारी करने से अब रेलवे साइडिंग से भविष्य में कोयले का लोड होने का कार्य नहीं हो सकेगा एवं वार्ड नं. 18 एवं 19 के लोगों को राहत मिलेगी।

मांगी जानकारी में
बताया पेपर नहीं है


कोल रेक साइडिंग को लेकर नगर के वार्ड नं. 4 के युवक रोशन कुमार सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी। विभाग द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देते हुए बताया कि अकलतरा शहर में संचालित हो रहे कोल रेक साइडिंग के संबंध में पर्यावरण स्वीकृति संबंधी दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
खबरें और भी हैं...