- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Do Not Take Tension There Is No Corona Patient39s Investigation Report Negative
मत लीजिए टेंशन, नहीं है काेरोना, मरीज की आई जांच रिपोर्ट, निगेटिव
जांजगीर | जिस मरीज को कोरोना की आशंका में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। उन्हें कोरोना नहीं है, रिपोर्ट निगेटिव आई है। काेरोना को लेकर देश भर में खौफ का माहौल है किंतु जिला अभी तक इससे अछूता है। राहत की अच्छी खबर यह है कि अभी तक जितने भी सैंपल जांच करने के लिए रायपुर भेजे गए सभी निगेटिव आए है। शनिवार को बैंकाक से लौटे जोड़े में से महिला को सर्दी, खांसी ठीक नहीं होने की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें कोरोना के लिए बनाए गए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला का इलाज कर रहे डॉ. अनिल जगत ने बताया कि रिपोर्ट आ गई है, महिला में कोरोना की आशंका नहीं है।