पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Due To Western Disturbance Rain In March Relief Only After March 18

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च में बारिश,18 मार्च के बाद ही राहत के अासार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर सहित जिले में पिछले 36 घंटे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इससे शहर के तापमान में फिर से गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी आसमान में बादल तो कभी सूर्य नजर आएगा।

19 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 18 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चक्रीय चक्रवाती घेरा और ट्रफ उत्तर छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तब तक रायगढ़ समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होते रहने की संभावना है। जिला मुख्यालय जांजगीर सहित चांपा,बाराद्वार, सक्ती, बलौदा और शिवरीनारायण में रूक-रूक कर बारिश होने का क्रम जारी है। शुक्रवार की रात शहर में जमकर बारिश हुई। शनिवार की दोपहर तक बादल छाए रहे। 2 बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हुए।

अगले पांच दिन का संभावित तापमान


दिन तापमान अधि. न्यू.

{15 मार्च 30 19

{16 मार्च 33 19

{17 मार्च 34 20

{18 मार्च 33 19

{19 मार्च 35 20

बारिश से गेहूं की फसल को खतरा

मार्च माह में औसत के ज्यादा बारिश रबी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। विभाग के अनुसार अभी जितनी बारिश हुई है उससे गेहूं और चने की फसल को लाभ मिलेगा लेकिन बारिश ऐसे ही आगे भी होती रही तो किसानों को नुकसान हो सकता है।

एक्सपर्ट व्यू : तापमान बढ़ने से घटेगा कोरोना का प्रकोप


जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भले ही कोरोना वायरल का एक भी केस नहीं है, लेकिन इन दिनों हो रही बारिश और कम तापमान की वजह से खतरा बना हुआ है। शहर में दिन का तापमान आज27 डिग्री डिग्री रहा। हालांकि जानकारों का कहना है कि यदि तापमान 35 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए तो कोरोना का खतरा टल जाएगा। लेकिन जैसे ही तापमान बढ़ने लग रहा है, बादल-बारिश से यह फिर कम हो रहा है। रायपुर मेडिकल कालेज में माइक्रोबायोलोजी के एचओडी डा. अरविंद नेरल के अनुसार कम तापमान इस वायरस के लिए अनुकूल स्थितियां बना रहा है। शुक्र है कि अभी तक एक भी केस नहीं हैं, लेकिन एक भी केस हो तो इस परिस्थिति में उसे फैलने का अ‌वसर मिलेगा।


बारिश से नुकसान हो सकता है

एमआर तिग्गा, उपसंचालक कृषि विभाग

मार्च में पहले नहीं बने ऐसे हालात

डॉ. एचपी चंद्रा, मौसम विशेषज्ञ रायपुर
खबरें और भी हैं...