- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Durgesh Jail For Life Threatening Attack On A Young Man
युवक पर प्राण घातक हमला करने वाला दुर्गेश जेल दाखिल
अकलतरा | नगर के वार्ड नं. 4 संजय नगर में 9 मार्च को होलिका दहन के दौरान वार्ड का आदतन बदमाश दुर्गेश रागड़े, दादा रागड़े का मुकेश कुमार यादव एवं उसके परिवार के साथ आपसी वाद विवाद हो गया था। 10 मार्च को सुबह 9.30 बजे आरोपी दुर्गेश रागड़े एवं उसके भाई दादा रागड़े द्वारा मुकेश कुमार यादव एवं उसके परिवार के लोगों से गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।इसी बीच आरोपी दुर्गेश रागड़े द्वारा लोहे के मोटी रॉड से मुकेश कुमार यादव के सिर पर वार करने से मुकेश कुमार यादव का सिर लहुलुहान हो गया एवं सिर पर गंभीर चोट आने पर मुकेश कुमार यादव को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। आरोपी युवक दुर्गेश रागड़े द्वारा 10 मार्च को मोहल्ले में गाली गलौज करने एवं मुकेश कुमार यादव के ऊपर प्राणघातक हमला करने पर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार अनंत एवं स्टाफ द्वारा दुर्गेश रागड़े को गिरफ्तार कर धारा 294, 506बी, 323, 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।