- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Embraced By Gulal On The Forehead Song Songs Increased The Fun
माथे पर गुलाल लगाकर गले मिले, फाग गीतों ने बढ़ाई मस्ती
जिले में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। सड़कों पर मस्तानों की टोलियां ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचती रही। घरों में भी पकवानों की खुशबू महकती रही। कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से होली खेली। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने जमकर मस्ती की। हर तरफ होली को लेकर दिन भर चहल पहल रही।
मंगलवार को सूर्य की किरणों के साथ ही होली खेलने वाले युवाओं व बच्चों की टोलियां विभिन्न रंगों में रंगे हुए धमाचौकड़ी मचाने लगी। पुलिस प्रशासन भी होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाने अलर्ट रहा। हुड़दंगियों के लिए बाज पार्टी दिनभर गश्त करती रही।
फिल्मों के गीतों पर थिरके मस्ताने- शहर में रेलवे स्टेशन मार्ग, लिंक रोड, केरा रोड सहित पुरानी सिंचाई कालोनी में युवा डीजे व साउंड बाक्स में जमकर थिरके। नेताजी चौक में रैन डांस की व्यवस्था थी। युवा यहां फूल मस्ती में दिखे। चारों ओर रंग गुलाल उड़ते रहे। इसी तरह सड़क किनारे युवा डीजे और साउंड बाक्स में फिल्मी गीतों पर थिरकते रहे। जगह जगह डीजे की धुन पर थिरके।
उत्साह मनातीं युवती व महिलाएं